फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जुलाई-अगस्त में 20 से ज्यादा ट्रेनों में बढ़े अस्थायी डिब्बे

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन --संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेल यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते जुलाई और अगस्त में 20 से अधिक ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। इनमें थर्ड एसी, सेकेंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। इस कदम से कई जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी जिसमें महेंद्रगढ़ जिले के यात्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों की मांग और बढ़ते दबाव को संभालना है। करीब 20 से ज्यादा ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों पर अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इनमें से 5 ट्रेनें महेंद्रगढ़ जिले से होकर गुजरती हैं जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
प्रमुख ट्रेनें और बदलाव
श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस में 3 से 31 जुलाई तक स्लीपर कोच बढ़ाया गया
दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस में 3 जुलाई से 1 अगस्त तक स्लीपर कोच जोड़ा गया
हिसार-तिरुपति स्पेशल में 4 से 25 जुलाई तक थर्ड एसी कोच बढ़ाया गया
बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सहित 3 अतिरिक्त डिब्बे
दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी और अन्य कोच जोड़े गए
श्रीगंगानगर-पुरी ट्रेन में स्लीपर कोच बढ़ाया गया
मदार-रेवाड़ी पैसेंजर में 5 जनरल कोच जोड़े गए
लोकल और पैसेंजर ट्रेनें
रेवाड़ी-फुलेरा, रेवाड़ी-हिसार, फुलेरा-जयपुर, भिवानी-कालका, भिवानी-मथुरा जैसी कई लोकल ट्रेनों में भी अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें