फोटो 15युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस टीम। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। अटेली के गांव सागरपुर और दुबलाना में ग्रामीणों, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया। बताया गया कि नशा इंसान को खोखला कर देता है।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ, नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। गांवों में आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान लोगों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। निरीक्षक शारदा और टीम ने जोर दिया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, नशा तस्करों का स्थान जेल है। संवाद