फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा नाश की जड़ है : शारदा

Mon, 15 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव डुलाना में ग्रामीणों को नशा के प्रति शपथ दिलाती निरीक्षक शारदा--स्रोत- पुल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव डुलाना में पुलिस ने नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया।
विज्ञापन

निरीक्षक शारदा और टीम ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी। कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा करने वाला न सिर्फ स्वयं की जिंदगी से खेलता है बल्कि परिवार को भी बर्बाद करता है। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को नशीली दवाओं व नशीले पदार्थों के सेवन को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

साथ ही लोगों से अपील की कि वे बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग करते रहें। परिजन बच्चों की बदलती आदतों का ध्यान रखें। उन्हें नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले अपराधों के बारे में भी बताएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार से नशे से संबंधित जानकारी की सूचना डायल 112 अथवा संबंधित थाना, चौकी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें