फोटो नंबर- 04पीजी कॉलेज में नशे के विरूद्ध शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
- फोटो : बकेवर में घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ अतुल प्रधान ।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस और नशामुक्ति प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया हरियाणा सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समय-समय पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
राजकीय महाविद्यालय नशा न करने के प्रति हमेशा आवाज बुलंद कर रहा हैं। वीरवार को विद्यार्थियों को नशामुक्ति शपथ और नशा और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इसको महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में अगर कोई विद्यार्थी या स्टाफ सदस्य नशा करता पाया जाता है तो उनके चालान काटे जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो जीवन को नष्ट कर देती है। नशा दीमक की तरह है, जो इंसान, समाज और राष्ट्र को अंदर-अंदर खोखला बना देता है। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. अमित व डॉ. प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।