फोटो संख्या:59- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते प्रो. राजीव आहूजा--स्रोत-
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग द्वारा एडवांसमेंट्स इन मेटेरियल साइंस फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एआईएमएस) 2025 विषय पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का वीरवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा मुख्य अतिथि थे। एनआईटी हमीरपुर के प्रो. रवि कुमार और दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. अमिता चंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने की। आयोजन में 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रो. राजीव आहूजा ने सस्टेनेबल टेक्नालाॅजी के विकास में मेटेरियल साइंस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुपरकंडक्टिव मेटेरियल की बिजली संचरण, ऊर्जा भंडारण के लिए उपयोग करने की संभावनाओं पर चर्चा की। आयोजन में विशिष्ट अतिथि प्रो. रवि कुमार ने मेग्नेटिक ऑक्साइड मेटेरियल पर चर्चा की। संवाद