फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा प्रतिभा को नष्ट करता है : प्रो. पूर्ण प्रभा

Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने भारत नशा मुक्त भारत और स्वच्छ समाज विषय पर संगोष्ठी की। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है। जब घर और मोहल्ले स्वच्छ होंगे तभी एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों और मोहल्लों में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दे।
कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को नष्ट करता है। यदि युवा स्वच्छ जीवन और नशा मुक्त आदतें अपनाएं, तो वे स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे और समाज को भी दिशा देंगे। एनएसएस प्रभारी डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा डॉ. परमित कुमारी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें