फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट के लिए एडीसी ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 4 व 5 जुलाई को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया को ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया है। उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 15 व नारनौल में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारनौल के तहत आने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम अनिरुद्ध यादव व महेंद्रगढ़ स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम योगेश सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय (लड़के) में दो परीक्षा केंद्र, हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड में दो, राव पहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव खातोद में तीन, बाबा नारायण दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल राठीवास रोड खातोदड़ा में दो, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना में एक, अरावली इंटरनेशनल स्कूल माजरा खुर्द में एक, शरबती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गोशाला रोड में एक, उदय कॉलेज ऑफ नर्सिंग पाली में एक, राजकीय महिला महाविद्यालय में एक व संस्कार भारती डिग्री कॉलेज पाली में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें