फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन में न बरामद हुई ‘दुल्हन’ तो लगाया जाम

Fri, 04 Dec 2015 12:19 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गायब लड़की की बरामदगी न होने और पुलिस की लचर कार्रवाई के विरोध में नांगल सिरोही के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर एसएचओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं सुनी और जाम लगाए रखा। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 9 दिन पहले गांव की लड़की का अपहरण हो गया था। 4 दिसंबर को युवती की शादी प्रस्तावित थी। उसका कोई सुराग नहीं लग पाने से परिजन परेशान हैं। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हाईवे पर जाम लगाने का फैसला लिया। बृहस्पतिवार को नांगल सिरोही के ग्रामीण सुबह 10 बजे नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर लगाकर यातायात बाधित कर दिया।

इससे रोड के दोनों ओर जाम लग गया। दोपहिया वाहन पर कोई रोक टोक नहीं थी। चौपहिया वाहनों के लिए रास्ते बंद कर दिए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर टीम के साथ थाना प्रभारी मलखान सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उनकी बात न मान अपना जाम जारी रखा। इसके बाद एसडीएम उमेद सिंह मोहन, तहसीलदार और डीएसपी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। अपहरण हुई लड़की के भाई और गांव के दो-तीन गणमान्य लोगों को घर के अंदर मीटिंग की और उसको आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


4 दिसंबर को होनी थी शादी
लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन 25 नवंबर को महेंद्रगढ़ शॉपिंग करने गई थी। 4 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में महेेंद्रगढ़ थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया था। 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इस कारण मजबूर उन्हें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा है।

यात्री रहे परेशान
नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। जाम लगभग 1 बजे खोला गया। तीन घंटे लगे जाम के कारण रोड के दोनों ओर तीन-तीन किमी वाहनों की कतार लग गई। चार-पांच रोडवेज और दो निजी बसें जाम में फंसी रहीं। विवाह-शादियों और अन्य कामों के लिए दूरदराज को जाने वाले यात्री जाम के कारण तीन घंटे लेट हो गए।

मां हुई भावुक
प्रशासन के आश्वासन पर जब लड़की का भाई और ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुई तो लड़की मां भावुक हो गई। पत्थर उठाकर वह अपने बेटे की ओर दौड़ी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। रोते हुए कहा कि उसे अपनी बेटी चाहिए। नौ दिनों से उसका बेटा ही तलाश कर रहा है, पुलिस ने नौ दिन में कुछ नहीं किया। जब तक उसकी बेटी नहीं मिल जाती वह जाम नहीं खोलेंगी। बेटे ने उसको समझाया और उसे अंदर ले गया। इसके बाद जाम खोला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें