फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर में पांच एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी की ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहरी क्षेत्र नारनौल में शास्त्री नगर महेंद्रगढ़ रोड पर लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। टीम ने जेसीबी मशीन से 30 चहारदीवारी/ डीपीसी के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिये। यह पूरी कार्रवाई डीटीपी प्रवीण कुमार चौहान की अगुवाई में स्टाफ सदस्य जेई हेमंत यादव, हरदीप कुमार, नरेश, योगेंद्र व पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाई गई।
विज्ञापन

डीटीपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि शास्त्री नगर में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा महानिदेशक नगर से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसेे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही में 30 चारदीवारी/ डीपीसी के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए।
जिला नगर योजनाकार ने लोगों से आह्वान किया है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैद्यता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें