फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नारनौल पुलिस की कार्रवाई, सूदखोरों से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2024 04:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

गत दो दिन पूर्व नारनौल शहर के गुरुनानकपुरा के आशीष व उनकी पत्नी रूपेंद्र कौर, बेटा गगनदीप और शानदीप नीरपुर फ्लाई ओवर के आगे तुर्कियावास मोड़ के पास अपनी थार गाड़ी में पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में सूदखोरों से परेशान होकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है, ताकि घटनाक्रम की सच्चाई का खुलासा हो सकें। पुलिस इस मामले में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को रेवाड़ी के ढाणी गुजराण निवासी सोमबीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी को अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिसके लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गत दो दिन पूर्व नारनौल शहर के गुरुनानकपुरा के आशीष व उनकी पत्नी रूपेंद्र कौर, बेटा गगनदीप और शानदीप नीरपुर फ्लाई ओवर के आगे तुर्कियावास मोड़ के पास अपनी थार गाड़ी में पहुंचे। जहां चारों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद राहगीरों ने उनकी हालात देखी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें अटेली अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों रूपेंद्र कौर व शानदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष व गगनदीप को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान आशीष ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गगनदीप ने भी उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया था।

अधिकारी के अनुसार
एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इससे पूछताछ जारी है और दूसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम अलग अलग जगहों पर दबिश दे रही है। -देवेंद्र कुमार, निरीक्षक, थाना अटेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें