फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में हादसा: नीलगाय के आगे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ा, सीधा चट्टान से टकराई; दो दोस्तों की मौत

Wed, 25 Dec 2024 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

युवक सीआईएसएफ कैंप से आगे निकले तो अचानक से एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई। इसके कारण तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के बहरोड़ रोड पर मंगलवार देर शाम अचानक नीलगाय के सामने आने से तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार नीमराना निवासी योगेश (32) को अपने किसी निजी काम से शहर के नसीबपुर में आना था। इस पर वह सोमवार को अपने दोस्त अजय (32) को अपनी पल्सर बाइक से साथ लेकर यहां आ गया।

विज्ञापन


यहां पर अपना काम निपटा लेने के बाद दोनों शाम करीब 6 बजे वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में करीब 7 बजे जब वह सीआईएसएफ कैंप से आगे निकले तो अचानक से एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई। इसके कारण तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई। इस हादसे में योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के दुकानदार व आने जाने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बहरोड़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि देर रात उपचार के दौरान अजय ने भी दम तोड़ दिया। दोनों दोस्त नीमराना की ही एक कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें