फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पृथ्वीपुरा में मंदिर में ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपितों को अटेली पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील वासी झुंझुनू (राजस्थान), अशोक वासी पड़तल और कालीवासी पड़तल के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी काली को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा है और सुनील व अशोक को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पृथ्वीपुरा निवासी जसवंत सिंह ने अटेली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 19 फरवरी की रात को पिकअप गाड़ी में आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गांव के मंदिर का ताला तोड़कर सामान चुरा कर ले गए। चोरों ने गांव के दो अन्य घरों में भी चोरी की है। जिनकी पिकअप गाड़ी का नंबर गांव के सीसीटीवी कैमरा में आया हुआ है। इस सूचना पर अटेली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी। अटेली पुलिस की एक टीम तुरंत आरोपितों की तलाश में जुट गई। जो आरोपितों की तलाश करते हुए कल देर शाम को अटेली पुलिस की टीम ने आरोपितों को गांव पड़तल से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की घटना में प्रयोग की हुई पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी काली को 14 दिन के न्यायिक हिसार में भेजा है और सुनील व अशोक को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें