महेंद्रगढ़। डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकालने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान सन्नी उर्फ मन्नी निवासी सामन पुट्ठी जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता रमेश चंद वासी मोहल्ला सैनीपुरा ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी कि वह 19 अक्तूबर को समय 11.30 बजे हुड्डा पार्क के सामने पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर एक व्यक्ति उसके आने से पहले एटीएम में खड़ा था।
अपना कार्ड कार्ड मशीन में लगाया तो वहां पर खडे़ व्यक्ति ने कहा कि कार्ड गलत तरीके से मशीन में लगा दिया है। व्यक्ति ने शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड लेकर अपने हाथ में लिया हुआ एटीएम कार्ड बदल कर मशीन में लगा दिया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने मशीन से पैसे निकलवाने की कोशिश की लेकिन कोई पैसा नही निकला। कुछ देर बाद उसे एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें 17 हजार व उसके बाद 5 हजार का उसके खाते में से पैसे निकलने बारे में मिला। संवाद