नारनौल। घर के अंदर अलमारी से नकदी व ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मोहल्ला भाटवाड़ा राव के हितेष के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से 99 हजार पांच सौ रुपये और ज्वेलरी बरामद करने का दावा किया है। न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहल्ला भाटवाडा राव का निवासी मनीष ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह अपने कपडे़ की दुकान पर चला गया था, जब शाम के समय करीब 8.15 बजे वह अपने घर पर आया तो कमरे में बनी लकड़ी की अलमारी की साइड की कुंडी टूटी नजर आई। नकदी व ज्वेलरी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद