फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: . हवाई फायर कर लूट के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एडीजे नितिन राज ने हथियार के बल पर लाखों रुपये की लूट के मामले में आरोपी विनीत को जमानत दे दी। अदालत ने उसे एक लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि का एक जमानती पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मामला 4 जुलाई 2025 का है जब बाबा फतेहराम फिलिंग स्टेशन, दूलोठ अहीर पर तीन सशस्त्र व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर गोली चलाते हुए 3,38,019 रुपये लूट लिए थे। आरोपी के वकील ने कहा कि विनीत 8 जुलाई 2025 से जेल में है। मामले के मुख्य अभियोजन साक्षी अदालत में अपने बयानों से पलट चुके हैं। सह-आरोपी जीत सिंह, लोकेश, लक्ष्मीनारायण, अंकित और करमबीर को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
इसलिए समानता के आधार पर विनीत को भी राहत दी जाए। सरकारी वकील ने विरोध करते हुए कहा कि आरोपी पर पांच अन्य आपराधिक मामले लंबित हैं और जमानत मिलने पर उसके फरार होने की आशंका है। अदालत ने मुख्य गवाहों के अभियोजन का समर्थन न करने, सह-आरोपियों को जमानत मिलने और मुकदमे में समय लगने को देखते हुए जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें