फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटल में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन राज की अदालत ने होटल में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में आरोपी गांव गहली निवासी पवन कुमार उर्फ पोनी की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंकित के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 की रात सुभाष पार्क के पास स्थित होटल में 7-8 हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मैनेजर के साथ मारपीट की थी। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। अगले दिन पवन ने साथियों के साथ होटल का गेट तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि आरोपी 9 अक्तूबर 2025 से जेल में बंद है। मामले के मुख्य गवाह अभियोजन पक्ष की कहानी का समर्थन नहीं कर पाए हैं और सह आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता और स्वतंत्र गवाह मामले में अभियोजन पक्ष का समर्थन करने में विफल रहे हैं। सह आरोपियों को मिली जमानत और आरोपी की लंबी हिरासत को देखते हुए अदालत ने उसकी नियमित जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें