फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सेशन जज डॉ. रितु वाईके बहल की अदालत ने मारपीट के मामले में आरोपी बजरंग को नियमित जमानत दे दी है। आरोपी बजरंग शेखपुरा का रहने वाला है। अदालत ने उसे 50 हजार रुपये का जमानत मुचलका भरने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश सैनी ने 20 मई को सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 10 मई को प्लॉट से घर लौटते समय सरोज, बजरंग और भारत ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी बजरंग को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वहीं, सरोज और भारत को जांच में निर्दोष पाया गया।
बजरंग के वकील ने अदालत में बताया कि आरोपी पांच सप्ताह से जेल में है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों पक्ष चाचा-भतीजे हैं और खेतों में पानी के रास्ते को लेकर उनका विवाद था जिसे पंचों के माध्यम से सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी वकील ने गंभीर आरोपों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। हालांकि, अदालत ने समझौते, पारिवारिक संबंधों और जांच जारी होने के आधार पर जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें