फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी को मिली जमानत

Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एडीजे नितिन राज की अदालत ने स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी यशपाल की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये का निजी मुचलका व इतनी ही राशि का एक जमानती अदालत में पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

26 मई को पुलिस टीम को पता चला कि गांव नंगली में प्राथमिक स्कूल के पास यशपाल नशीला पदार्थ लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने यशपाल को 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पाया कि स्मैक की मात्रा कम है जिस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 37 का प्रतिबंध लागू नहीं होता है। आरोपी 26 मई से हिरासत में है। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में समय लग सकता है। आरोपी को जेल में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।ऐसे में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें