फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ के क्षेत्र से एक आरोपी भजनलाल उर्फ भजना वासी खातोद को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ के क्षेत्र में खातोद बस अड्डा के पास से गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर एक युवक को काबू किया और उससे एक देसी पिस्टल बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर पहले भी डकैती, मारपीट, लड़ाई–झगड़े और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खातोद बस अड्डा के पास एक युवक अवैध हथियार लिए खड़ा है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बताए हुए स्थान पर छापा मारा। वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। टीम ने उसको काबूकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भजनलाल उर्फ भजना उपरोक्त बताया। युवक तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें