फोटो संख्या:64- चोरी का आरोपी सीआईए की टीम की गिरफ्त में-स्रोत- पुलिस
सतनाली। क्षेत्र में मोटर बाईंडिंग शॉप से कॉपर की वायर चोरी करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जलदीप निवासी उजीना हाल आबाद वार्ड नंबर एक मेवात के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता मुकेश निवासी जवाहर नगर ने थाना सतनाली में शिकायत देते हुए बताया था कि गत वर्ष बाबा चंद्राई नाथ मोटर बाईंडिंग और वर्क्स शॉप लोहारू रोड सतनाली से चोरी हुई थी। अज्ञात के खिलाफ कॉपर वायर चोरी और नकदी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद