फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेबिट कार्ड बदलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। डेबिट कार्ड बदलने के मामले में थाना शहर कनीना पुलिस टीम ने आरोपी को मंगलवार देर शाम कनीना बस स्टैंड के नजदीक से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राजपाल निवासी कापड़ो थाना नारनौंद हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी से दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रविप्रकाश निवासी गांव गुढ़ा ने थाना शहर कनीना में शिकायत दी। उसने बताया कि वह 30 अक्तूबर को दोपहर 12.30 बजे कनीना बस स्टैंड के पीएनबी एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। रुपये निकालते समय एटीएम में एक अन्य व्यक्ति पहले से था। आरोपी ने बातों में लगाकर डेबिट कार्ड बदल लिया और भागने लगा।
शिकायतकर्ता ने उसको एटीएम में ही पकड़ लिया और अपना बदला हुआ डेबिट कार्ड ले लिया। शिकायतकर्ता उसको पकड़कर थाने में ले जा रहा था। जैसे ही एटीएम से बाहर निकला वह हाथ छुड़वाकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें