फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिचालक का बैग चाेरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बस से परिचालक का बैग चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शीशराम वासी जेरपुर सतनाली के रूप में हुई। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी शराब पीता है। इसके चलते आरोपी ने बैग चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बैग बरामद किया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हंसराज वासी नांगल कालिया ने थाना शहर नारनौल में बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज नारनौल में परिचालक पद पर कार्यरत है। वह नारनौल से सिंघाना रूट पर गया था। सिंघाना से वापस नारनौल बस अड्डा पर आने के बाद उसने अपने बैग को बस टूल में रख दिया था और पानी लेने चला गया था। जब वह पानी लेकर वापस बस में गया तो उसका कंडेक्टर बैग वहां नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैग बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें