मंडी अटेली। अटेली-कनीना मार्ग पर गांव गोमला के समीप हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव गढ़ी रूथल निवासी बिजेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि एक अक्तूबर को भड़फ गांव से बाइक पर सवार होकर आ रहा था। वह गांव गोमला के समीप बाइक को रोक कर खड़ा हो गया। इस दौरान अटेली की तरफ से आई गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। उपचार के बाद उसने मुकदमा दर्ज कराया।