फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान के शीशे तोड़ने और पैसे मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। दुकानदार से पैसे मांगने और दुकान के शीशे तोड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए नांगल चौधरी की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नांगल चौधरी के धीरज उर्फ धोलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नांगल चौधरी क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रवाड़ा के बृजमोहन बंसल उर्फ विक्की ने बताया कि नांगल चौधरी में बंसल मार्केट में मोबाइल की दुकान कर रखी है। वह अपनी दुकान पर था। सुबह करीब 11:30 बजे उसकी दुकान पर धीरज उर्फ धोलिया व एक अज्ञात लड़का आया। धीरज ने फोन पर शिकायतकर्ता की एक व्यक्ति से बात कराई तो उसने अपना नाम संजय कालबा बताया और कहा कि तू मुझे नहीं जानता और उसने अभी कुछ दिन पहले अमित मोहनपुर पर गोली चलाई थी। शिकायतकर्ता से कहा कि दिवाली पर जो भी पैसे कमाए हैं, वह उसे दे दे और अगर उसने पैसे नहीं दिए तो एक घंटे में ट्रेलर देख लेना। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद धीरज व एक अज्ञात व्यक्ति आया, जिन्होंने शिकायतकर्ता से पैसे मांगे, शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने लोहे की रॉड से दुकान के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें