फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 तक होगी बाजरे की सरकारी खरीद

Mon, 04 Nov 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली पर्व पर अवकाश के बाद सोमवार से बाजरे की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी। जिले में बाजरे की खरीद गत 1 अक्तूबर से की जा रही है।
विज्ञापन

बाजरे की खरीद के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। पिछले एक महीने से जारी खरीद के दौरान जिले में 1097330.8 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। जिले में अब तक 1088616.9 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1024720.9 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। बाजरे की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये निर्धारित किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वही किसान फसल बेच सकते हैं। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। अब तक जिन किसानों ने फसल बेची है उनमें से अधिकतर किसानों के खाते में पैसे डल चुके हैं। जिले में अब तक किसानों को 254.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।



नारनौल और नांगल चौधरी में हैफेड और अटेली में वेयर हाउस की ओर से बाजरे की खरीद की जा रही है। गत 1 महीने में अटेली में 308797.8 क्विंटल, नारनौल में 158959.7 क्विंटल और नांगल चौधरी में 102927.4 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। अटेली में अब तक 306709.8 क्विंटल बाजरे की खरीद और 290354 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में अब तक 157201.7 क्विंटल और नांगल चौधरी में 102455 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं नारनौल में 145945 क्विंटल और नांगल चौधरी में 94297.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। रविवार को नारनौल में 1000 क्विंटल और नांगल चौधरी में 1050 क्विंटल बाजरे की उठान की जा चुकी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोमवार से बाजरे की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही रहेगी। रेवाड़ी में स्थित वेयर हाउस के गोदाम से सरसों को खाली किया जा रहा है ताकि बाजरे का स्टॉक किया जा सकें। अभी तक अटेली मंडी से उठान किया गया बाजरा सोनीपत और पलवल के गोदामों में स्टॉक किया जा रहा था। रेवाड़ी में गोदाम उपलब्ध होने से उठान प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।



नवल कुमार, प्रबंधक वेयर हाउस, अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें