फायरिंग का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : Narnol
फायरिंग कर जान से मारने की धमकी के आरोपी नांगल शालू निवासी धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना को सीआईए नारनौल ने राजस्थान के भालौठ गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को नारनौल कोर्ट में पेश करके दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि नौ जून को आरोपी धर्मेंद्र अपने दो अन्य साथियों ने राजेश पर जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इस दौरान राजेश कार में था, जिससे बच गया था। राजेश की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र व इसके अन्य दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। राजेश ने शिकायत में बताया था कि जून में साथी राकेश गांव से आया हुआ। धर्मेंद्र के साथ राकेश व गांव के अन्य पांच युवकों ने शराब पी। इसी बीच धर्मेंद्र का मेरी बुआ के लड़के से झगड़ा हो गया था। अगले दिन धर्मेंद्र साथी मंजीत व दिनेश को के साथ आया और राजेश पर फायरिंग कर दी। शिकायत पर सदर थाना पुलिस नारनौल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। वीरवार को आरोपी धर्मेंद्र को राजस्थान भालौठ से सीआईए ने गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान आरोपी के दूसरे साथियों के बारे में पूछताछ व रिवाल्वर भी बरामद की जाएगी।