फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के पांच लोग समेत 9 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
नांगल चौधरी में बना कंटेनमेंट जोन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार को 9 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 285 हो गई है। 7 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 192 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 92 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आए संक्रमितों में खोड़ गांव में एक घर के पांच लोग हैं। इस घर का एक युवक नोएडा से पिछले सप्ताह लौटा था। जांच में कोरोना संक्रमित होने पर उसका पिता भी संक्रमित मिला था। अब घर की दो बहु समेत तीन महिलाएं, बेटा व एक अन्य शामिल हैं। इसके अलावा नारनौल के परशुराम कॉलोनी निवासी जीएच में वार्ड अटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव आया था। इस पर नौ लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें घर की एक महिला और तीन लड़का संक्रमित मिला है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। नागरिक अस्पताल के डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ. अनिल और डॉ. ज्योत्सना ने उनके घर का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी ली गई है। वहीं सीहमा खंड के गांव दोंगड़ा जाट में शुक्रवार मानेसर की एक कंपनी से लौटा युवक कोरोना पॉजिटीव मिला है। बीडीपीओ सीहमा के अभय सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक ने एक जुलाई को अटेली में कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को आई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की थर्मल स्क्रेनिंग की। सरपंच ओमप्रकाश ने विशेष क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया है। अभय सिंह ने बैरिकेट लगवा दिया है। संक्रमित युवक को उपचार के लिए नारनौल भेज दिया गया। इसके संपर्क में पांच परिवार के लेेग आएं है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नौ संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को जानकारी ली गई है। संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक मोबाइल टीम ने 85 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में तीन जुलाई तक 74489 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 44020 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 7632 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 342 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस हुए होम क्वारंटीन
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार रविवार को फ्लू कार्नर में खुद ड्यूटी दी थी। इस दौरान अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट के संपर्क में आने की आशंका थी। इस पर उन्होंने शुक्रवार को सैंपल देकर खुद होम क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि डॉ. राजेश कर्मचारी से काफी दूर थे, फिर सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है।
15 लोगों का लिया कोविड-19 का सैंपल
नांगल चौधरी। शुक्रवार को नांगल चौधरी में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। नांगल चौधरी सीएचसी में 15 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को नांगल चौधरी तहसील कार्यालय में कार्यरत्त एक और वकील के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थय विभाग चिंतित हो गया है, क्योंकि तहसील प्रांगण में सबसे ज्यादा पब्लिक डिलिंग के कार्य होते हैं। जिस कारण से आम लोगों का वकीलों के साथ विभिन्न कार्यों के लिए तहसील प्रांगण में बने हुए ऑफिसों में आना-जाना लगा रहता है। वहीं दूसरी तरफ बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में कार्यरत्त एक चपरासी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कॉलेज में फिलहाल किसी का भी प्रवेश बंद कर दिया हैं। स्टाफ के 10 लोगों के सैंपल लिए गए है। सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरूण कालरा ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थय विभाग अलर्ट पर है। क्षेत्र में 24 कंटेनमेंट जोन घोषित किए हुए हैं।
विज्ञापन

संक्रमित की सूची :
नारनल -2
खेड़ा - 5
महेंद्रगढ़ -1
दौंगड़ा जाट - 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें