फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुुुंदरह निवासी लगभग 65 वर्षीय अमर सिंह ने शनिवार को दम तोड़ दिया।अमर सिंह 19 अगस्त को सड़क हादसे में गभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सुंदरह गांव का रहने वाला है। वह अपने गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। 19 अगस्त की शाम समय लगभग 7:30 बजे वह अपने गांव के ही ओमप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर सुंदरह गांव से बवानिया रोड स्थित अपने कुएं पर जा रहे था। जब वे थोड़ा आगे पहुंचे तो बवानिया की तरफ से एक कार चालक अपनी गाड़ी को को बड़ी तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ लाया। गाड़ी चालक ने साइड में लाकर बाइक को टक्कर मार दी । इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घरवाले उन्हें इलाज के लिए महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। शनिवार को इलाज के दौरान घायल अमर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें