नांगल चौधरी। बखरीजा खनन क्षेत्र में सोमवार सुबह पांच बजे दो नंबर माइन पर पत्थर खिसकने से तीन डंपर दब गए। हालांकि इसमें तीन चालकों को मामूली चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। निजामपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में घायल चालक राजू, रविंदर व रामसिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे डंपर में पत्थर भरवाने के लिए बखरीजा माइन नंबर दो में गए थे। पोपलैंड मशीन से पत्थर भरवा रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही थी। अचानक कुछ ही देर बाद पोपलैंड पर पत्थर गिरने व मिट्टी खिसकने लगी। इसे देखते ही तीनों मौके से भागने लगे और चोटिल हो गए। ड्राइवर राम सिंह ट्रक के केबिन में बैठा था और उसका बचाव हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। निजामपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। जांच में पाया गया कि डंपर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पोपलैंड चालक नरेंद्र ने शिकायत दी है कि मिट्टी खिसकने से पत्थर गिर गए, जिससे डंपरों में नुकसान हुआ है। दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता तेजपाल यादव ने बताया कि बखरीजा पर नियमानुसार खनन नहीं हो रहा है। जिनमें आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। उन्होंने बताया कि जिले में 160 के स्टोन क्रशरों की जांच की याचिका पर एनजीटी ने 12 दिसंबर 2018 को जांच के आदेश दिए थे। 24 जुलाई को 72 स्टोन के तुरंत बंद करने के आदेश एनजीटी ने दिया था। इन स्टोन क्रशर संचालकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।