ेवाड़ी रोड स्थित आरपीएस स्कूल के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक अंशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया। वहीं पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम केशव नगर निवासी 27 वर्षीय अंशु अग्रवाल किसी काम से बाइक से अटेली गया था। जब वह नारनौल लौट रहा था तो आरपीएस स्कूल के निकट शिफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार चालक गाड़ी को घटना स्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस में सूचना देकर गंभीर रूप से घायल अंशु को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।