फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क धंसी, गड्ढे में फंसा बच्चों से भरी बस का पहिया

विज्ञापन
फोटो नंबर-25​शिव कालोनी में सड़क धंसने से बने गड्ढे में फंसी स्कूल बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की शिव कॉलोनी में सड़क धंसने से बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस का पहिया गड्ढे में फंस गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे। सड़क धंसने से मौके पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आदेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी और रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि बीते दिन एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर शिव कॉलोनी की सड़क से गुजर रही थी। तभी अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और बस का पूरा पहिया गड्ढे में चला गया। गनीमत रही कि बस का संतुलन नहीं बिगड़ा। अगर संतुलन बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगों का कहना है कि गड्ढा अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। इस घटना ने सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों ने प्रशासन से सड़क धंसने के कारणों की जांच कराने और गड्ढे की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि आसपास की सड़कों की भी जांच होनी चाहिए, ताकि कमजोर सड़कों को समय रहते ठीक किया जा सके।
विज्ञापन

वर्जन:
शिव कॉलोनी में सड़क धंसने वाली जगह पर कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी। गड्ढे को जल्द ठीक करवाया जाएगा।-जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें