फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल की एक-एक बूंद को बचाना जरूरी

Sun, 17 Nov 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद विकास शर्मा ने की, जबकि विभाग की तरफ से खंड संसाधन संयोजक निशु मौजूद रहीं।
विज्ञापन

संयोजक ने बताया कि अमृत 2.0 शहरी योजना के अंतर्गत शहरों के अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 के द्वारा वैधानिक शहरों के प्रत्येक घर को पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति व सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराना, पुराने जल निकायों का कायाकल्प करना, प्रभावी जल निकासी प्रणाली का रखरखाव, पार्क व खुली जगह पर पौधारोपण करना इस योजना का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जल की एक-एक बूंद को बचाना जरूरी है। बैठक के दौरान आशा वर्कर मनोरमा देवी, कमला देवी, संतरा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश देवी, आशा वर्कर स्नेहलता व अन्य वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें