महेंद्रगढ़। गांव भांडोर नीची निवासी अभिमन्यु शर्मा को शान-ए भारत फाउंडेशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। शर्मा ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्र कुमार सांभरवाल, राष्ट्रीय संरक्षक वीरेंद्र सायलोन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय कार्यालय महासचिव गजे सिंह पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सोनी आदि का आभार प्रकट किया है। अभिमन्यु ने कहा की फाउंडेशन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके निभाएंगे। संवाद