फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव में फरसा लेकर घूमा युवक, पुलिस टीम पर किया पथराव, ईएसआई घायल

Thu, 27 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77-कनीना शहर पुलिस थाने में खड़ी डायल 112  ईआरवी गाड़ी के टूटा सीसा --स्रोत--संवाद
विज्ञापन
कनीना (महेंद्रगढ़)। सीहाेर गांव में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक हाथ में फरसा लेकर घूमता रहा। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर भी युवक ने हमला बोल दिया। घर की महिलाओं ने भी पुलिस की कार पर पथराव किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

ईएसआई संजय कुमार ने कनीना थाने में शिकायत देते हुए कहा है कि वह डायल 112 की ईआरवी गाड़ी पर तैनात है। बुधवार को डायल 112 पर सूचना मिली कि सीहोर गांव में विकास नाम का युवक अपने हाथ में फरसा लिए घूम रहा है। फोन करने वाले ने बताया कि आरोपी ने गांव में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। सूचना पर जब टीम विकास के मकान के बाहर पहुंची तो आरोपी ने छत से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले में उन्हे चोटें आईं। वहीं, जब टीम ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी के घर से तीन महिलाओं ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम जब बचकर निकलने लगी तो आरोपी ने फरसे से बोनट पर मारा। महिलाओं ने शीशे पर पत्थर बरसाए। इससे गाडी का आगे का शीशा टूट गया। हमले में घायल ईएसआई संजय कुमार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें नागरिक अस्पताल नारनौल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
-गांव सीहोर में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की सूचना मिली थी। ईआरवी की गाड़ी मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में ईएसआई संजय कुमार को काफी चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से ही काबू कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

-तपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शहर थाना कनीना

फोटो संख्या:77-कनीना शहर पुलिस थाने में खड़ी डायल 112  ईआरवी गाड़ी के टूटा सीसा --स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें