फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल कालिया में निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी के पैर झुलस गए।
विज्ञापन

गांव कमानिया का हरिसिंह नांगल कालिया गांव को जाने वाले रास्ते पर गैस गोदाम के सामने मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें गांव कमानिया का 35 वर्षीय दीपक पुत्र लालचंद मजदूर का काम कर रहा था। जब वह मकान के छज्जे पर 20 फुट लोहे के सरिये से पानी के पाइप में आई रुकावट को साफ कर रहा था तो सरिया 33 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे छज्जे से नीचे गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति के पैर झुलस गए। सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी छतरपाल व बिजली विभाग के जेई जितेंद्र डांगी पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पंहुचे। पुलिस ने क्राइम सीन टीम को मौके पर बुलाया। जिसके बाद मौके पर पंहुची टीम ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें