फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-79 नागरिक अस्पताल में परिजन पोस्टमार्टम की इंतजार में बैठे हुए---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव जाटवास निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक बिजली निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सहायक लाइनमैन के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटवास निवासी इंद्रसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उसका 35 वर्षीय भतीजा अनिल कुमार बाइक पर सवार होकर शाम को गांव दूलोठ से डयूटी करके घर आ रहा था। इसी दौरान वह खेत से आ रहा तब अज्ञात वाहन अनिल कुमार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को टैंपो से महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अनिल विवाहित था और उसके परिवार में ढाई साल का बेटा व एक साल की बेटी है। वह बिजली बोर्ड में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। करीब दस साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। उसका बड़ा भाई खेतीबाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनाें को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें