फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की महिला ने जहर खाकर दी जान, पति और सास के तानों से थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना में 35 वर्षीय प्रियंका ने पति और सास के तानों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में महिला के पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रियंका के पिता नारनौल जिला निवासी धर्मवीर ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी 18 अप्रैल 2013 को हनुमान नगर नरवाना में राहुल के साथ हुई थी। पांच साल पहले उनकी बेटी छत से गिर गई थी और उसकी रीड की हड्डी में फ्रैक्चर आने से वह चोटिल हो गई थी।
इसके बाद राहुल और सास ज्ञानो देवी बेटी को तंग करने लगे थे। उन्होंने नारनौल महिला थाने में शिकायत भी की थी जिसका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। बाद में बेटी को ससुराल नरवाना भेज दिया था।
विज्ञापन

30 दिसंबर को उनके पास छोटी बेटी पूजा का फोन आया कि प्रियंका के मुंह से झाग आ रहे हैं। फिर दोबारा फोन आया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने पति राहुल और सास ज्ञानो देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें