फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान गिरने का आसार

विज्ञापन
फोटो 31पुलिस लाइन के पास ठंड से बचाव के लिए आग के पास बैठे लोग।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में दो दिन से लोगों को कोहरे से राहत है। हालांकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। इससे आमजन को जरूर ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन सुबह धूप जल्दी निकलने से ठंड से आमजन को राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलवाही रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तापमान गिरने की संभावना जता रहा है। जिला में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।



मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि शांत हवाओं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को जहां सुबह के घंटों में धुंध कोहरा छाया रहा। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19-23 दिसंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमतौर पर बादलों की आवाजाही और साथ ही अधिकतर स्थानों पर सुबह के घंटों में धुंध कोहरा की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें