फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पश्चिमी विक्षोभ 29 को होगा सक्रिय, नए साल पर बारिश के आसार

विज्ञापन
फोटो 30 नारनौल क्षेत्र में कोहरे के बीच योग करते युवक।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को कोहरा छाया रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी नारनौल की रात रही। दिनभर 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से आमजन को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

इससे एक बार फिर रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगर हवाएं शांत रहीं तो सुबह के घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की धुंध कोहरा छाया रहने की संभावना बन रही है। वहीं रात का तापमान एक बार फिर से सिंगल डिजिट में पहुंच जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही के साथ संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धुंध कोहरा की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वहीं, वर्ष 2026 के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात 5.4 के साथ नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दिन के तापमान क्रमशः 20.0 और 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें