फोटो 10ग्राम पंचायत सागरपुर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
सिहमा। सिहमा खंड के गांव सागरपुर की ग्राम पंचायत ने गांव से अटेली की तरफ जाने वाली सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कस्सी एवं झाडू चलाकर साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सरपंच सूबे सिंह ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत फिलहाल शहीद सुरेंद्र सिंह प्रतिमा के चारों तरफ बाउंड्री वॉल तैयार कर रही है। वहीं गांव के साथ लगती लोक निर्माण विभाग की सड़क के समीप ग्राम पंचायत ने साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। संवाद