फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अजय चौटाला बोले-शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौडाकर पीटने का काम करना पड़ेगा

विज्ञापन
फोटो संख्या:83- दौंगड़ा अहीर चौक पर आयोजित जजपा की ओर से युवा सम्मेलन कार्यक्रम को संबो​धित करत - फोटो : तहसील में किसान नेताओं संग धरना देते ऑटो चालक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले गांव दौंगड़ा अहीर चौक पर गत रविवार को आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इनमें शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगाऔर जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा आदि शामिल है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में अजय चौटाला कह रहे हैं कि बुजुर्गों और नौजवान साथियों, बदलाव की जरूरत है। यह बदलाव हम सब मिलकर लाएंगे, तभी आएगा। अब वह समय आ गया है कि अपने आप को संगठित करो। जब भी वह मौका आए जिस तरीके से श्रीलंका में वहां के नौजवानों ने वहां की सरकार का तख्ता पलटकर रातोंरात भगाने को मजबूर किया है। जिस तरीके से बंगलादेश के नौजवानों ने वहां के शासकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। जिस प्रकार से नेपाल में वहां के युवाओं ने लांमबंद होकर उन लोगों को ना केवल सड़कों पर पीटने का काम किया बल्कि देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। उसी प्रकार इन शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा, तभी जाकर हमारा कुशासन से पीछा छूटेगा। आज भाजपा सरकार दोनों हाथों से देश और प्रदेश की जनता को लूटने में लगी हुई है। हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मस्त हैं और उन्हें हरियाणा की बिगड़ती व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही, वे केवल झूठी बातें करके लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
बदलाव लाने के लिए लामबंद हों युवा : चौटाला
अजय चौटाला ने कहा कि विदेशी नंबरों से रोजाना कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है। किसानों को न समय पर बीज मिला और ना ही खाद। इतना ही नहीं जब किसान फसल बेचने मंडी गया तो उसे दाम भी नहीं मिला। केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरियाणा में आकर प्रदेश में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बड़ी-बड़ी बातें करते है, लेकिन सच तो ये है कि इस बार प्रदेशभर की मंडियों में किसानों को किसी एक भी फसल पर एमएसपी नहीं मिला। बदलाव लाने के लिए प्रदेश के युवा लामबंद होकर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें