फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर पहुंचने पर खिलाड़ियों का निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- शहर के मुख्य  मार्गों से विजेता ​खिलाड़ियों को  विजय यात्रा निकालते मुख्याति​थि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित 11वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

बुधवार को खिलाड़ियों के महेंद्रगढ़ पहुंचने पर विजय जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया गया।
वहीं, गांव मालड़ा निवासी हनी ने थाईलैंड में आयोजित कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
गौतम बुद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के कोच लोकेश सैनी ने बताया कि 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक कुआलालंपुर में प्रतियोगिता हुई थी।
इसमें अंडर-14 वर्ग के युवान ने रजत, जबकि सागर और मानव ने कांस्य पदक जीते। वहीं, हनी ने थाईलैंड में अंडर-14 के माइनस 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कोच नीरज कुमार के अनुसार, हनी रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास करते थे। वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

हनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों से उनका स्वागत किया। खिलाड़ियों की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें