फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 218 पर पहुंचा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 26निजामपुर रोड पर कूडा जलाने के बाद उठता धूआं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 तक पहुंचने पर ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। आगामी दिनों में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू करने की नौबत भी आ सकती है।
विज्ञापन

ग्रैप-2 के तहत कूड़ा जलाने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक है, लेकिन क्षेत्र में कूड़ा जलाने की घटनाएं जारी हैं। दीपावली पर आतिशबाजी से भी प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
ग्रैप-3 और 4 लागू होने पर भवन निर्माण, स्टोन क्रशर और ईंट भट्ठों के काम पर सख्त पाबंदियां लग सकती हैं। पिछले साल नवंबर के मध्य में एक्यूआई 300 के करीब पहुंचने पर ग्रैप-3 लागू किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुष्क उत्तरी हवाओं और नमी की कमी से धूल के कण हवा में बने रहते हैं। तापीय प्रतिलोमन के कारण प्रदूषण ऊपर नहीं फैल पाता और जमीन के पास जमा हो जाता है।
विज्ञापन

एचएसपीसीबी के एसडीओ अनुज नरवाल ने बताया कि कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और जुर्माना करने के लिए नगर परिषद को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें