नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्णा नगर में प्राचार्य डॉ. सुमन यादव की अध्यक्षता में दो दिवसीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया। सरस्वती महोत्सव के तहत महाविद्यालय में शनिवार को प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
दोनों प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय सरस्वती नदी को लेकर था। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सात टीम बनाई गई। इन टीमों में ई टीम जिसमें विद्यार्थी बर्फी बीए द्वितीय वर्ष और भारत बीए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर कुलदीप एवं निधि बीए द्वितीय वर्ष और तीसरे स्थान पर चंचल बीए प्रथम वर्ष और कुमारी अनूप बीए प्रथम वर्ष रही।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शीतल द्वितीय वर्ष एवं दूसरे स्थान पर संगीता तृतीय वर्ष एवं तीसरे स्थान पर मोनिका प्रथम वर्ष रही। इन सभी विद्यार्थियों ने सरस्वती नदी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि इस नदी के कौन-कौन से लाभ एवं हानियां हो रही हैं।