फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव तिगरा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर गांव के पास से गुजर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर पलट गया जिससे चालक उसके नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक्टर का अनियंत्रित होकर पलटना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया गया है जहां शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के थानों और संबंधित एजेंसियों को सूचना देकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें