महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने वीरवार को गांव डूलाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें टीम ने 115 ग्रामीणों में टीबी जांच की और 16 संदिग्धों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। नमूने पॉजिटिव मिलने पर मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने कहा कि सरकार टीबी मरीजों को पोषण योजना के तहत छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। टीबी के मरीजों का इलाज शुरू होते ही पहली किस्त के रूप में तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्हें पोषण किट भी दी जा रही हैं। इसके लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना और शरीर पर गांठ होना शामिल हैं। इस दौरान सरपंच मुकेश देवी, टीबीएचवी युद्धवीर, समाजसेवी डॉ.धर्मेंद्र, देवेंद्र, आशा वर्कर सुमन, हेल्पर सरोज, महेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद