फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली की फैक्टरी से 2 हजार किलो घी सीज

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सतनाली में   छापेमारी करतीं खाद्य आपूर्ति विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महेंद्रगढ़ और सतनाली में दो जगह छापा कर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की। सतनाली की एक देसी घी फैक्टरी से करीब 2 हजार किलो घी सीज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में 60 किलो घी, 10 क्विंटल रसगुल्ले और 150 किलो मावा जब्त किया गया। टीम ने कुल 8 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

नारनौल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सतनाली की फैक्टरी में निरीक्षण के दौरान घी का निर्माण गंदगी और अस्वच्छ माहौल में होता मिला। इसके बाद टीम ने मौके पर ही घी सीज कर दिया।
वहीं महेंद्रगढ़ के कॉलेज रोड स्थित डेयरी से भी खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और गुणवत्ता के नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें