फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस के बीच आज चलेगी विशेष ट्रेन

Wed, 29 Jul 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 29 जुलाई को रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और सीकर क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 29 जुलाई को सुबह 11:00 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रींगस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार इस स्पेशल रेलसेवा में आठ साधारण श्रेणी तथा दो गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें