फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी-ढेहर का बालाजी विशेष ट्रेन चलेगी

Tue, 23 Jun 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निर्जला एकादशी पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं के संचालन और विस्तार करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी की दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल का संचालन रेवाड़ी से 26 जून और रींगस से 27 जून को एक-एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाया गया है।
ट्रेन संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल का संचालन रेवाड़ी और रींगस दोनों दिशाओं में 24, 26 और 29 जून को तीन-तीन अतिरिक्त ट्रिप के लिए विस्तारित किया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04737/04738 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 जून तक चार फेरे लगाएगी। ट्रेन भिवानी से रात 12:15 बजे रवाना होकर सुबह 7:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से सुबह 10:25 बजे चलकर शाम 6 बजे भिवानी पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमू सामोद सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें