फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करोड़ों का करंट...4 किलोवाट के मीटर में आया 65 करोड़ का बिल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आया 65 करोड रुपये के बिजली बिल का संदेश। स्रो
विज्ञापन
नारनौल। गणेश कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक साधारण फर्नीचर व्यापारी को बिजली विभाग की ओर से 65 करोड़ रुपये से अधिक का बिल भेजा गया है। इस भारी-भरकम बिल को देखकर उपभोक्ता विकास के होश उड़ गए।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि उनकी दुकान में केवल 4 किलोवाट का मीटर लगा है और आमतौर पर उनका मासिक बिजली बिल 2500 से 3000 रुपये के बीच आता है। उन्होंने अपने सभी पिछले बिल समय पर जमा किए हैं। इस बार उनका बिल 65 करोड़ 75 लाख 91 हजार रुपये आया है जो 19 जनवरी 2026 से 22 मार्च 2026 की अवधि का बताया गया।
उन्होंने इस बारे में बिजली विभाग से संपर्क किया जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने मीटर की जांच कर उसे बदलने की बात कही। गौरतलब है कि क्षेत्र में बिजली बिल में गलती के पहले भी कई मामले देखे जा चुके हैं जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

वर्जन :
कई बार तकनीकी खराबी के कारण गलत बिल जनरेट हो जाता है। उपभोक्ता की सुविधा के लिए इस तरह के बिल को जल्द से जल्द ठीक किया जाता है।-शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें